Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: कलेक्‍टर द्वारा किये नवाचार - ''शिक्षा की दीवार''

Aditi News Team

Tue, Dec 6, 2022
गुना श्री सतीश श्रीवास्‍तव सिटी मैनेजर एनयूएलएम द्वारा कलेक्‍टर के समक्ष की गयी 50 पुस्‍तकें भेंट कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए० द्वारा विधार्थियों के पढ़ने के लिए ''शिक्षा की दीवार'' का नवाचार किया गया है। जिसमें स्‍कूली बच्‍चों को पढ़ने के लिए नागरिकों से पुस्‍तकें दान करने की अपील की गयी है। शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय गुना में पिछले दिनों कलेक्‍टर द्वारा शिक्षा की दीवार का शुभारंभ किया गया है। इसी क्रम में आज शहरी विकास अभिकरण कलेक्ट्रेट कार्यालय गुना में पदस्थ श्री सतीश श्रीवास्तव सिटी मिशन मैनेजर द्वारा ''शिक्षा की दीवार'' हेतु बच्चों को पढ़ाई के लिए 50 पुस्तकें भेंट स्‍वरूप प्रदान की गयी। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक, शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर सिसौदिया उपस्थित रहे। उल्‍लेखनीय है कि श्री सतीश श्रीवास्तव कला संस्कृति रंगकर्म लोक नृत्य कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गोंडी कला के चित्रकार भी हैं। इनके द्वारा सहरिया जनजाति के लोक नृत्य पर कई वर्षों से शोध कार्य किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें