Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: अटैचमेंट शिक्षकों को अपनी मूल संस्थाओं में उपस्थित होना होगा

Aditi News Team

Tue, Nov 15, 2022
जिले में शैक्षणिक व्यवस्था के नाम पर तथा अन्य विभागीय कार्यालयों में अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर शिक्षकों का आसंजन (अटैचमेंट) कर रखा है। उन सभी शिक्षकों का आसंजन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है और निर्देश दिए गए है कि आसंचित शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी मूल संस्थाओं में उपस्थिति देना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री संजय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है कि जिले में शैक्षणिक व्यवस्था के नाम पर तथा विभिन्न विभागीय कार्यालयों में अन्य व्यवस्स्थाओं के नाम पर जिन शिक्षकों का आसंजन किया गया है। उन सभी शिक्षकों का आसंजन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। और इन शिक्षकों का आगामी वेतन अपने मूल पदस्थापना पर उपस्थिति दिनांक से मान्य किया जायेगा। इस संबंध में संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए है। जिला पंचातय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव ने बताया कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शैक्षणिक व्यवस्था एवं अन्य कार्यालयीन व्यवस्थाओं के नाम पर जिला शिक्षा अधिकारी दतिया, जिला परियोजना समन्वयक दतिया एवं अन्य विभागीय कार्यालयों द्वारा एवं अनयत्र शालाओं एवं कार्यालयों में अटैममेंट कर रखा था जिसकी शिकायतें विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया एवं निरीक्षण के दौरान भी पाई गई। कलेक्टर ने बताया कि इसको गंभीरता से लेते हुए ऐसे सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है। इस संबंध में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि अटैचमेंट किए गए शिक्षक या कर्मचारी अपनी मूल पदस्थापना पर उपस्थित न होने की स्थिति में उनके वेतन से भू-राजस्व के नियमों के तहत् वसूली की भी कार्यवाही करें।

Tags :

जरूरी खबरें