Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

: हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार 5 हजार रूपये का इनामी शातिर बदमाश अंकुश पाण्डे जिसके विरूद्ध पूर्व से 17 अपराध पंजीबद्ध हैं फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया, पिस्टल एवं 4 कारतूस जप्त

Aditi News Team

Sun, Dec 29, 2024
हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार 5 हजार रूपये का इनामी शातिर बदमाश अंकुश पाण्डे जिसके विरूद्ध पूर्व से 17 अपराध पंजीबद्ध हैं फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया, पिस्टल एवं 4 कारतूस जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियो एवं आदतन गुंडा बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमती सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमती प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना अधारताल की टीम द्वारा आरोपी को 1 पिस्टल एवं 4 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी अधारताल श्री राजकुमार खटीक ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अंकुश पाण्डे पिस्टल लिये कोई घटना कारित करने की फिराक में अधारताल तालाब के पास खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकुश पाण्डे उम्र 26 वर्ष निवासी बड़ादेव मंदिर के पास सुहागी अधारताल बताया, तलाशी लेने पर कमर में एक पिस्टल खोसे मिला, चैक करने पर मैगजीन में 4 कारतूस लोड मिले, आरोपी के कब्जे से पिस्टल एवं 4 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल, कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि अंकुश पाण्डे शातिर अपराधी प्रवृति का युवक है जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, बलवा कर मारपीट कर तोड़फोड़, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम आर्म्स एक्ट के 17 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं। थाना अधारताल के हत्या के प्रयास के प्रकरण मे फरार था जिसकी गिरफ्तारी कर पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा 5 हजार रूपये का इनाम उद्घोषित किया गया था। उल्लेखनीय भूमिका:- आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक राहुल बघेल, आरक्षक आशीष, रूपेश एवं सैनिक सत्यम बिलोहा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें