Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Tue, May 6, 2025
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान “आपरेशन प्रहार“ चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे। 🔹 *एक आरोपी आरोपी देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार :-* थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी शिवम मेहरा उम्र लगभाग 22 साल निवासी खमतरा के कब्जे से एक लोहे की देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस रखे हुये मिला जो उक्त पिस्टल व जिंदा कारतूस को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया व आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 394/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध कर उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔹 *आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक, रत्नाकर हिग्वें,उनि विजय द्विवेदी, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे, आरक्षक नंदकिशोर कुशवाहा, आरक्षक गोविन्द पटेल, आरद्वाक योगेन्द्र, सैनिक मनीष पारासर, चालक नीलेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें