Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: J&K के अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर आतंकवादियों ने की फायरिंग

Aditi News Team

Mon, Oct 28, 2024
J&K के अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर आतंकवादियों ने की फायरिंग जम्मू से एक और आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है। जम्मू-कश्मीर के अखनूर शहर में सोमवार सुबह सेना की एक एंबुलेंस जा रही थी। तभी आतंकवादियों के एक ग्रुप ने उस पर फायरिंग की। इस घटना के बाद पुलिस और सेना अलर्ट हो गई है और पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकी हमला एक बार फिर अखनूर में आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर अटैक किया है.. अखनूर में आतंकियों ने घात लगाकर सेना की एंबुलेंस पर कई राउंड फायरिंग की.... फायरिंग के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए... आतंकी हमले के बाद अखनूर और उसके आसपास के इलाके में सेना ने चौकसी बढ़ा दी है... आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है... चप्पे-चप्पे पर सेना की नजर है..

Tags :

जरूरी खबरें