Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: गाडरवारा को सफलता, 06 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा कीमती करीबन 60,000 रुपए जप्त कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

Aditi News Team

Sat, May 11, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत, थाना गाडरवारा को सफलता, 06 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा कीमती करीबन 60,000 रुपए जप्त कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा विशेष अभियान आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। घटनाक्रमः-*एल उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में थाना गाडरवारा पुलिस ने दिनांक 10/05/2024 को थाना गाडरवारा की पुलिस टीम को दौरान प्रभात गश्त के जे.के. रिसॉर्ट के पास पतलोन में एक संदिग्ध व्यक्ति अपने हाथ में थैला रखे दिखाई दिया,जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे । संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी महानंद पता कार्तिक सिकदार उम्र 45 वर्ष निवासी एम.व्ही.83 जादुगुडा जिला मलकानगिरि,उड़ीसा का होना बताया। गिरफ्तारीः-आरोपी महानंद पता कार्तिक सिकदार उम्र 45 वर्ष निवासी एम.व्ही. 83 जादुगुडा जिला मलकानगिरि,उड़ीसा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उनके कब्जे से 06 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा कीमती करीबन 60,000 रुपए है,जप्त की जाकर आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया जाकर ज्यूडीशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । जप्ती :- थाना गाडरवारा को आरोपी से 06 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा कीमती करीबन 60,000 रुपए जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी। आरोपी की गिरफ्तारी एवं जप्ती कार्यवाही करने में रही इनकी मुख्य भूमिका :- एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया, अनु. अधिकारी पुलिस, गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, निरीक्षक, उमेश तिवारी, उप निरीक्षक श्रीराम रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत ,वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी की विशेष भूमिका रही एवं संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक धनीराम, वरिष्ठ आरक्षक अखिलेश पटेल, वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, आरक्षक सुजीत बागरी का सराहनीय योगदान रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें