Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

: स्कूल शॉप प्राईवेट लिमिटेड के एम्पलाई शिवानी चौधरी से पूछताछ की गयी एवं होटल प्रयाग स्थित बुक शॉप को चैक करते हुये प्रकरण के अन्य आरोपियों के सम्बंध में पूछताछ करते हुये चैक किया गया जो घर पर नहीं मिले।

Aditi News Team

Thu, Jun 20, 2024
कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थानों में दर्ज 11 अपराधों की विवेचना कर रहे थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा बैठक ली जाकर आगामी विेवेचना के सम्बंध में दिये जा रहे है आवश्यक दिशा निर्देश स्कूल शॉप प्राईवेट लिमिटेड की एम्प्लाई शिवानी से की गयी पूछताछ पूछताछ पर स्कूल शॉप प्राईवेट लिमिटेड मुम्बई की कम्पनी होना बताते हुये कम्पनी द्वारा किताबें डायरैक्ट सप्लाई करना बताया दिनॉक 27-5-24 को कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थाने ओमती, बेलबाग, संजीवनी नगर, ग्वारीघाट, गोराबाजार, माढोताल, तिलवारा, बरेला, भेडाघाट में धारा 420, 409, 468, 471, 120 बी भादवि के 11 अपराध पंजीबद्ध कर 21 आरोपीं को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ उपरांत केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया था। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, की उपस्थिति में पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में अपराधों की विवेचना कर रहे सभी थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा करते हुये विवेचना के दौरान आये तथ्यों की जानकारी ली जाकर आगामी विेवेचना के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिय जा रहे हैं। थाना भेडाघाट में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 253/24 धारा 420, 409, 468, 471, 120 बी भादवि की विवेचना के दौरान आज दिनॉक 19-6-24 को ज्ञान गंगा स्कूल में स्कूल शॉप प्राईवेट लिमिटेड के एम्पलाई शिवानी चौधरी से पूछताछ की गयी एवं होटल प्रयाग स्थित बुक शॉप को चैक करते हुये प्रकरण के अन्य आरोपियों के सम्बंध में पूछताछ करते हुये चैक किया गया जो घर पर नहीं मिले। पूछताछ पर शिवानी ने बताया कि स्कूल शॉप प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी मुम्बई की है जहॉ से डायरेक्ट किताबें आती है।

Tags :

जरूरी खबरें