Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

: पन्ना कोतवाली अंतर्गत सनसनीखेज घटना तीन हथियारबंद नकाबपोश हथियार लेकर घूमते रहे छत, और कैंपस में,बेखौब हथियारबंद बदमाशों ने महिला डॉक्टर के घर चोरी की कोशिश,दहशत में डॉक्टर, पुलिस से की सुरक्षा की मांग

Aditi News Team

Wed, Jul 31, 2024
बेखौब हथियारबंद बदमाशों ने महिला डॉक्टर के घर चोरी की कोशिश पन्ना कोतवाली अंतर्गत सनसनीखेज घटना तीन हथियारबंद नकाबपोश हथियार लेकर घूमते रहे छत, और कैंपस में पूर्व में भी महिला डॉक्टर के घर हो चुकी बड़ी चोरी, दहशत में डॉक्टर, पुलिस से की सुरक्षा की मांग पन्ना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पन्ना जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मीना नामदेव के घर रात्रि करीब 1 से 2 बजे के बीच तीन हथियारबंद बदमाशों ने चोरी की कोशिश की बता दे की खिड़की में लगी ग्रिल की जाली तोड़ने हुए, जब महिला डॉक्टर को आहट मिली तो जाग गई और नौकरानी को आवाज़ लगाई एवं पर्सनल सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों को फोन लगाया फोन नहीं उठा तो उन्होंने बाहर कैंपस में निकाल कर आवाज़ लगाई तब सुरक्षाकर्मी गंगा सिंह उठा और उसने कैंपस, कुलिया एवं छत में चढ़ के देखा कोई नहीं।   एवं जब सुबह पूजा करते समय महिला डॉक्टर ने देखा की खिड़की की ग्रिल की जाली टूटी हुई है फिर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो तीन नकाबपोश कुलीया में लगे सीसीटीवी कैमरे पर डंडे मारते हुए एवं छत मे सिडियो से उतरते एवं चढ़ते देखे गए, तीनों नकाबपोश धारदार हथियार चाकू जैसा कुछ लिए हुए थे।   बता दे की महिला डॉक्टर की बाल बाल जान बची क्योंकि नकाबपोश हथियारो से लैस थे और डॉक्टर मुख्य दरवाजा खोलते हुए कैंपस में बाहर आ गई थी कुछ भी अनहोनी हो सकती थी पूर्व में भी 2 साल पहले महिला डॉक्टर के घर बड़ी चोरी हो चुकी है जिसमें उनके घर से कई कीमती सामान एवं पैसा चोरी हो गया था एवं बदमाशों ने उन्हें बंधक भी बना लिया था, सीसीटीवी में हथियारबंद नकाबपोशों को देखते हुए महिला डॉक्टर दहशत में है संपूर्ण घटना को लेकर उन्होंने थाना कोतवाली में आवेदन दिया है जिस पर थाना प्रभारी द्वारा निरीक्षण भी किया गया है एवं महिला डॉक्टर द्वारा उप पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करते हुए पर्सनल सुरक्षा की मांग की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें