Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: छतरपुर पुलिस के नशा विरुद्ध अभियान के तहत जिले में हो रही निरंतर कार्यवाही,थाना गुलगंज पुलिस ने 7 पेटी अवैध शराब कीमती ₹ 24,500 की जप्त, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, May 23, 2024
संजय अवस्थी छतरपुर  थाना गुलगंज पुलिस ने 7 पेटी अवैध शराब कीमती ₹ 24,500 की जप्त, दो शराब तस्कर गिरफ्तार छतरपुर पुलिस के नशा विरुद्ध अभियान के तहत जिले में हो रही निरंतर कार्यवाही,तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल जप्त शराब तस्कर जालम राजपूत के विरुद्ध अवैध शराब व मारपीट के 3 अपराध एवं छत्रपाल के विरुद्ध अवैध शराब के 2 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने समस्त थाना प्रभारी को नशाखोरों एवं अवैध रूप से नशा विक्रय / संग्रह करने वाले, तस्कर के विरुद्ध सख्त एक्शन कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।* छतरपुर जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां की जा रही है। दिनांक 23/05/2024 को दोपहर थाना गुलगंज को देहात भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से प्लास्टिक के बोरे में अवैध शराब लेकर ग्राम देवरान से बौंकना तरफ जा रहे है। सूचना प्राप्त होते ही *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलगंज उप निरीक्षक गुरु दत्त शेषा व पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थान पहुंचे।* ग्राम देवरान से बोंकना तरफ मोटरसाइकिल से आ रहे दो व्यक्तियों को रोक कर चेक किया गया। बोरे को खोलकर देखने पर 7 पेटी अवैध शराब प्रिंस लेमन कंपनी की मिली। शराब तस्करी करने वाले दोनों आरोपियों 1. जालम राजपूत निवासी ग्राम नयाखेरा थाना गुलगंज 2. छत्रपाल सिंह बुंदेला निवासी ग्राम देवरान थाना गुलगंज से सात पेटी अवैध शराब कुल 350 क्वार्टर कुल मात्रा 60 लीटर 500 मिली कीमत 24500 एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन पल्सर मोटरसाइकिल कीमत ₹80000 कुल कीमत करीब ₹104500 जप्त कर थाना गुलगंज में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अवैध शराब तस्कर जालम राजपूत के विरुद्ध अवैध शराब व मारपीट के 3 अपराध एवं छत्रपाल के विरुद्ध अवैध शराब के 2 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गुलगंज उनि. गुरूदत्त शेषा ,प्रआऱ प्रवेश तिवारी , प्रआर. हाफिज खान, प्रधान आरक्षक रूपेश, आरक्षक मुकेश, आर. शीलेन्द्र , आर. सतीष , आर. कृष्ण प्रताप सिंह , आरक्षक प्रदीप, म.आर. मोहनी , की भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें