Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: पति पत्नी और बेटी के साथ मारपीट,पुलिस ने किया मामला दर्ज

Aditi News Team

Tue, Oct 22, 2024
पति पत्नी और बेटी के साथ मारपीट,पुलिस ने किया मामला दर्ज शाहनगर । थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत पुरैना पंचायत के पङेरी में 20अक्टुबर की शाम पांच दो नवयुवकों ने गांव के ही युवक एवं उसकी पत्नी एवं 13वर्षीय बेटी के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी मामले की जानकारी फरियादी बैद्यनाथ यादव पिता बद्री यादव उम्र 30वर्ष निवासी पङेरी ने संजीवनी 108 के स्टाॅप को दी ,तत्काल मौके पर पहुंचकर ई एम टी शाॅहरूख खाॅन एवं पायलेट संतोष यादव ने पति सहित पत्नी प्रीती यादव पति बैद्यनाथ यादव उम्र 28वर्ष निवासी पङेरी एवं बेटी सविता यादव पिता बैद्यनाथ यादव को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया । जहां युवक बैद्यनाथ यादव की हालत मे सुधार न होने पर ङाक्टरों ने प्राथमिक उपचार पश्चात कटनी रेफर कर दिया शाहनगर पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनो आरोपी जिसमें दिलीप यादव पिता राजु यादव उम्र 25वर्ष निवासी पङेरी एवं योगेश यादव पिता योगेश यादव उम्र 28वर्ष निवासी पङेरी पर मारपीट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियो को हिरासत मे लेने की बात कही है । इनका कहना है। अवधराज उईके सहायक उपनिरीक्षक थाना शाहनगर मामले की जानकारी है।2युवको के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया हैं युवक के घर में घुसकर मारपीट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है ।

Tags :

जरूरी खबरें