Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: ऑपरेशन शिकंजा’’, अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 8 पेटी में 400 पाव देशी शराब कीमती लगभग 30 हजार रुपए की तथा परिवहन में प्रयुक्त शिफ्ट कार जप्त

Aditi News Team

Mon, Sep 18, 2023
‘‘ऑपरेशन शिकंजा’’, अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 8 पेटी में 400 पाव देशी शराब कीमती लगभग 30 हजार रुपए की तथा परिवहन में प्रयुक्त शिफ्ट कार जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे के मार्गदर्शन में थाना चरगवॉ की टीम द्वारा 2 आरोपी को कार में 8 पेटी मे 400 पाव देशी शराब परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी चरगवॉ श्री विनोद पाठक ने बताया कि आज दिनॉक 17-9-23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चरगवॉ-मेहगवा के बीच रोड मे एक सफेद रंग की कार खडी है कार के बाहर 2 व्यक्ति खडे होकर कार मे अधिक मात्रा में कार्टून जमा रहे है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ खडी सफेद रंग की शिफ्ट कार का चालक पुलिस वाहन देखकर तेजी से कार चलाकर भागने लगा, घेराबंदी कर कार को चरगवॉ मेहगवॉ नहर की पुलिया के पास रोका गया, कार में 2 व्यक्ति सवार थे नाम पता पूछने पर ड्राईवर ने अपना नाम सुरेन्द्र उर्फ छतर ंिसह पटेल उम्र 38 वर्ष एवं ड्राईवर सीट के बाजू मे बैठे युवक ने शुभम पटेल उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी पडरिया मुरदई गोटोगॉव नरसिंहपुर बताया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 8 कार्टूनों में 400 पाव देशी शराब होना पायी गयी जिसे बिना नम्बर की शिफ्ट कार सहित जप्त करते हुये आरोपियेां के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय भूमिका-* अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों को पकडने में सहायक उप निरीक्षक प्रकाश सिंह पटेल , आरक्षक बृजमोहन , रंजीत पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें