Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: मिलावटी होने की आशंका में एक हजार किलोग्राम मावा एवं मिठाई जप्त। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई।

Aditi News Team

Sat, Oct 19, 2024
मिलावटी होने की आशंका में एक हजार किलोग्राम मावा एवं मिठाई जप्त। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार तथा अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन में इंदौर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों के सघन जाँच की कार्रवाई लगातार जारी है। की जा रही है। इसी कड़ी में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मावा जप्त किया गया। बताया गया कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बस से ग्वालियर से मावा भरकर विक्रय हेतु इंदौर लाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा उक्त बस को लगातार ट्रैक किया गया और तीन इमली बस स्टैंड पर उक्त बस की जाँच करने पर पाया कि बोरियों में मावा और मिठाई (हलवा एवं बर्फी ) रखा हुआ है। प्रारंभिक जाँच में उक्त खाद्य पदार्थ मिलावटी और अमानक स्तर के प्रतीत होने पर मावा, हलवा और बर्फी के कुल 09 नमूने लिए गए तथा लगभग 1000 किलोग्राम खाद्य पदार्थ को जब्त किया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जायेगा, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।  

Tags :

जरूरी खबरें