Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

: कुख्यात सटोरिया बसंत चौधरी सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 10 हजार 300 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त

Aditi News Team

Thu, Jan 18, 2024
कुख्यात सटोरिया बसंत चौधरी सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 10 हजार 300 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में गठित टीम द्वारा शातिर सटोरिये बंसत चौधरी को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 10 हजार 300 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी गोहलपुर श्री राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि आज दिनॉक 18-1-24 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चेरीताल चण्डालभाटा में सट्टा खिलाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी रामपुर श्री प्रभाकर सिंह एवं पुलिस लाईन में पदस्थ उप निरीक्षक दिनेश गौतम तथा पुलिस लाईन की टीम एवं थाना गोहलपुर की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सट्टा लिखते हुए खडा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम बसंत चौधरी उम्र 59 वर्ष निवासी चण्डालभाटा गोहलपुर बताया जो 5 सट्टा पर्ची एवं 10 हजार 300 रूपये नगद रखे मिला जिसे जप्त करते हुये धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।   उल्लेखनीय है कि पकड़े गए सटोरिये बसंत चौधरी के विरुद्ध 50 से अधिक को अपराध पंजीबद हैं।   उल्लेखनीय भूमिका:-शातिर सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडने में चौकी प्रभारी रामपुर श्री प्रभाकर सिंह एवं पुलिस लाईन में पदस्थ उप निरीक्षक दिनेश गौतम तथा पुलिस लाईन की टीम एवं थाना गोहलपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक धर्माजी पवार, आशीष असाटी, आरक्षक हुलेश, संजय की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें