Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: नरसिंहपुर, फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

Aditi News Team

Sat, Sep 9, 2023
संदीप राजपूत नरसिंहपुर नरसिंहपुर।पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में लंबे समय से चल रहे फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना प्रभारी श्री गौरव चाटे ने बताया कि लगातार 10 वर्षो से फरार चल रहा गुरुद्वारा निवासी संजय सोनी जिसके ऊपर थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं 498,323,427 में मामला दर्ज था जो फरार चल रहा था। मुखबिरो के लगातार सक्रिय, व साइबर सेल की मदद से पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि खेरापति मंदिर के पास पिपरिया में संजय सोनी विगत 1 वर्ष से रह रहा है, सूचना प्राप्त होती ही थाना कोतवाली पुलिस पिपरिया के लिए तत्काल रवाना हुई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेरा पति मंदिर के पीछे रह रहे संजय सोनी को गिरफ्तार किया, थाना प्रभारी श्री गौरव चाटे ने बताया कि संजय सोनी विगत 10 वर्षो से अपनी पहचान छिपाकर अलग अलग शहरों में रह रहा था,जिसे पुलिस लगातार गिरफ्तार करने में प्रयास कर रही थी। संजय सोनी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका एस आई श्री अनिल तिवारी, हेड कांस्टेबल श्री संजय मिश्रा, आरक्षक नीलेश दुबे की रही, एसपी श्री अमित कुमार द्वारा टीम को नगद 5000 रुपए से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें