Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

: नरसिंहपुर गाडरवारा पुलिस ने अंर्तराज्जीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, चोरी की गयी 901 ग्राम चाँदी की गई बरामद

Aditi News Team

Wed, Apr 9, 2025
नरसिंहपुर,अंर्तराज्जीय चोर गिरोह का नरसिंहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, थाना गाडरवारा, पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, चोरी की गयी 901 ग्राम चाँदी की गई बरामद। https://youtu.be/nJbwpCP18Kc?si=wYshYKar7JUJuA1i उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर, श्रीमति मृगाखी डेका के द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जाकर संपत्ति संबंधी मामले के अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। प्रार्थी शंकर पिता तुकाराम तरसे, उम्र 46 वर्ष, निवासी सतीश सोनी के मकान राधावल्लभ वार्ड गाडरवारा ने दिनांक 12-13.03.2025 की दरम्यानी रात को अज्ञात चोरों द्वारा छोटा सराफा गाडरवारा स्थित सोना चांदी गलाई दुकान में घुसकर करीबन 01 किलो कच्ची चांदी गलाई का कचरा, चांदी पाउडर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में अपराध क्र. 310/25 धारा 331, 305 (4) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔷 *चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अंर्तराज्जीय चोर गिरोह के तीन सदस्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार -* प्रकरण की विवेचना दौरान आये तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उक्त घटना को शैलेष पाटिल पिता उत्तम पाटिल, उम्र 33 साल, निवासी ग्राम बायफले, तहसील तासगांव, जिला सांगली, महाराष्ट्र, नवनाथ जाघव पिता पोपट जाघव, उम्र 42 साल, निवासी ग्राम गारवाड, थाना मालसिरन, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र एवं सुग्रीव पिता हनुमत भोंसले, उम्र 41 साल, निवासी सोलापुर, महाराष्ट्र द्वारा चोरी का घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम को महाराष्ट्र रवाना किया गया जिसके द्वारा उक्त तीनों संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने पूछताछ पर तीनों संदेहीयो सुग्रीव, शैलेष एवं नवनाथ ने पैसों की तंगी से परेशान होकर घटना दिनांक को चोरी करने की योजना बनाई चूँकि शैलेष पाटिल पूर्व में गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में सोने चाँदी के आभूषणों के गलाई का काम करता था, जिसने अन्य साथियों को बताया कि गाडरवारा में गलाई दुकानो में चोरी की जा सकती है तब तीनो संदेही घटना दिनांक को अलग अलग ट्रेनों से गाडरवारा स्टेशन पहुँचे जहाँ शैलेष पाटिल के बताये स्थान शंकर तरसे की गणेश मंदिर झण्डा चौक के पास सोने चाँदी की दुकान पहुँच कर उक्त दुकान की शटर का ताला तोडकर दुकान के अंदर चले गये और दुकान में रखी करीब एक किलो कच्ची चाँदी, गलाई का कचडा व बाल्टी में रखे पावडर को उसी दुकान की गलाई भट्टी में डालकर गलाकर चाँदी की एक पग्गा/सिल्ली बनाई और घटना कारित कर फरार हो गये। गाडरवारा पुलिस के द्वारा उक्त तीनों आरोपीगण के कब्जे से चोरी गई 901 ग्राम चाँदी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण के आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर जे.आर. पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । 🔷 *एक आरोपी उत्तरप्रदेश में भी दे चुका है चोरी की घटना को अंजाम -* गिरफ्तार किये गये आरोपियों में से एक आरोपी शैलेष पाटिल द्वारा उत्तरप्रदेश में चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों के संबंध में और भी जानकारियों को एकत्रित किया जा रहा है। 🔷 *आरोपियों की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका -* थाना गाडरवारा अंर्तगत चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में अनु. अधिकारी पुलिस, गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा, निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक उप निरीक्षक श्रीराम रघुवंशी, उप निरीक्षक नीलेश बड़कुर, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक कमलेश, दिनेश पटैल, शिवम पटैल, सुजीत बागरी, बालकृष्ण रघुवंशी, ऐश्वर्य वेंकट, राकेश चौधरी, कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें