Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

: करेली पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के कारोबारी के विरूद्ध कार्यवाही, 64 हजार रूपये मूल्य की 6.4 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी गिरफ्त में।

Aditi News Team

Thu, Nov 7, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन थाना करेली पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के कारोबारी के विरूद्ध कार्यवाही, 64 हजार रूपये मूल्य की 6.4 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के ब्यापार, अबैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, एवं अवैध मादक पदार्थ के कारोबारियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के के निर्देशन में जिले में अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। थाना करेली अंतर्गत 64 हजार रूपये मूल्य की 6.4 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी गिरफ्त में :-* थाना करेली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी पवन पिता विजय गोस्वामी उम्र 22 साल निवासी गली नं.12 धनारे कालोनी, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर के कब्जे से 64 हजार रूपये रूपये मूल्य की 6.4 ग्राम अवैध स्मैक जप्त कर आरोपी को गिरफ्त में लिया गया एवं उसके अपराध क्र.992/24 धारा धारा 8(सी) /21 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । *मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक, सुभाषचंद्र बघेल, सउनि शिशुपाल चौधरी, प्रधान आरक्षक शिव कुमार, वरिष्ठ आरक्षक अमित यादव ,आरक्षक रोहित बारोलिया सैनिक अमरीश पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें