Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

: जबलपुर,क्राईम ब्रांच एवं गढा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,शातिर सटोरिये बल्लू केवट के सट्टे के अड्डे पर दबिश, 1 सटोरिया सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 6 हजार 40 रूपये जप्त

Aditi News Team

Fri, Jul 26, 2024
क्राईम ब्रांच एवं गढा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,शातिर सटोरिये बल्लू केवट के सट्टे के अड्डे पर दबिश, 1 सटोरिया सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 6 हजार 40 रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गढा की टीम द्वारा 1 सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 6 हजार 40 रूपये जप्त किये गये है।   थाना प्रभारी गढ़ा श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि दिनांक 25-7-24 को क्राईम ब्रंाच केा मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर के पीछे गंगासागर तालाब के पास बल्लू केवट लडके लगवाकर सट्टा लिखवाते हुये सट्टा खिला रहा है सूचना पर क्राईम ब्रंाच एवं थाना गढा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का 1 व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते हुये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम दिन्नू उर्फ दिनेश विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी शिवनगर थाना मदनमहल बताया, सट्टा पट्टी लिखने के संबंध मे पूछताछ पर बल्लू केवट के कहने पर सट्टा पट्टी लिखना जिसके एवज में बल्लू केवट द्वारा 600 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से देना बताया , आरोपी दिन्नू उर्फ दिनेश विश्वकर्मा के कब्जे से सट्टा पट्टी क बुक जिसमें सट्टे के अंक एवं रूपये लिख्ेा हुये है तथा नगद 6 हजार 40 रूपये जप्त करते हुये सटोरियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये शातिर सटोरिये बल्लू केवट की तलाश जारी है।   *उल्लेखनीय भूमिका:--* आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र तथा क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक मुकुल गौतम, आशुतोष बघेल, राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें