Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

: क्राईम ब्रांच तथा थाना गोराबाजार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,ऑनलाईन क्रिकेट का सट्टा खिलाते सटोरिया गिरफ्तार, 2 मोबाईल एवं नगद 4 हजार 600 रूपये जप्त

Aditi News Team

Sun, Jun 16, 2024
क्राईम ब्रांच तथा थाना गोराबाजार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,ऑनलाईन क्रिकेट का सट्टा खिलाते सटोरिया गिरफ्तार, 2 मोबाईल एवं नगद 4 हजार 600 रूपये जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोराबाजार की टीम द्वारा ऑन लाईन सट्टा खिलाने वाले 1 सटोरिये को पकडा गया है।   थाना प्रभारी गोराबाजार श्री नेहरू सिंह खण्डाते ने बताया कि दिनंाक 14-6-24 की रात्रि में क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मॉ नर्मदा होम्स कालोनी कजरवारा रोड पर एक व्यक्ति ऑईडी के माध्यम से क्रिकेट का ऑन लाईन सट्टा खिला रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोराबाजार की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर मॉ नर्मदा होम्स कालोनी के गेट के आगे कजरवारा रोड में दबिश दी गई जहंा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम गिरीश उर्फ शनि लालवानी उम्र 34 वर्ष निवासी मॉ नर्मदा सिटी होम्स कजरवारा रोड गोराबाजार बताया जो 2 मोबाईल लिये हुये मिला, मोबाईल चैक करने पर स्काई एक्सचेंज आई में महादेव गु्रप रायपुर से आईडी लेकर ऑन लाईन सट्टा खिलाते मिला, आरोपी से रीयल मी एवं आईएमआई कम्पनी के 2 मोबाईल, 1 डायरी जिसके पन्ने में सट्टे का हिसाब लिखा है, तथा नगद 4600 रूपये जप्त करते हुये सटोरिये के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एवं 66 डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* सटोरिये केा पकड़ने में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक भोला प्रसाद मरावी, सहायक उप निरीक्षक विश्वेश्वर वर्मा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक रंजीत यादव, मोह. इस्माईल, प्रमोद सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें