Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: बरेली में भाई ने बहन को मार कर शव को घर में ही दफना कर आरोपी भाई ने फिर फर्श करा दिया ,

Aditi News Team

Sat, Apr 6, 2024
बरेली में 'परिवार की बदनामी...' इसलिए बहन को मार डाला, फिर जमीन में गाड़ दी लाश , "कातिल भाई का चौंकाने वाला कबूलनामा" बरेली से सनसनीखेज खबर सामने आई है !! यहां एक भाई ने बहन को मार डाला। इसके बाद शव घर में ही दफना दिया। आरोपी ने फिर फर्श करा दिया। कातिल भाई ने हत्या करने की वजह चौंकाने वाली बताई है !! बरेली के सुभाषनगर थाना इलाके के गांव सनईया धनसिंह में छोटे भाई ने बहन की हत्या करके शव घर में ही दफना दिया। बुधवार को 18 दिन बाद पुलिस ने भाई की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी का आपराधिक इतिहास है। वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। सनईया धनसिंह निवासी तेजराम की बेटी रानी (39) की शादी 20 साल पहले रुद्रपुर के शिव नगर निवासी अलकेश से हुई थी। 15 मार्च को रानी छोटे भाई लखन के घर आई थीं। शाम को वह लापता हो गई थीं। लखन ने 17 मार्च को सुभाषनगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस को रानी के छोटे भाई रामू पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की !! "पहले रामू पुलिस को उलझाता रहा पर सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई उगल दी" उसने बताया कि 15 मार्च को रानी उसके घर आई थी। वह बेटी की शादी के लिए रुपये मांग रही थी। उस समय वह शराब के नशे में था। बहन से कुछ तकरार हो गई तो उसने गला दबाकर हत्या कर दी। रामू एक कॉल गर्ल की हत्या के मामले में जेल गया था। तब रानी ने ही उसकी जमानत कराई थी !! "घर में नए फर्श और आरोपी के व्यवहार से गहराया शक" रामू ने कुछ समय पहले टेंपो खरीदने के लिए रानी से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। रानी ने कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी शिवानी की शादी तय की थी। इसी सिलसिले में वह मायके आई थीं। रानी के गुमशुदा होने के बाद लखन उसकी तलाश कर रहा था, जबकि रामू के चेहरे पर शिकन तक न थी !! तीन-चार दिन तक उसने किसी को अपने घर आने ही नहीं दिया। वह घर का दरवाजा भी बंद रखने लगा। लखन रामू के घर गया तो उसने कमरे में नया फर्श देखा। इस बारे में लखन ने पुलिस को सूचना दी। तब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और मामला खुल गया !! रामू बोला- शराब पीती थी रानीरामू ने बताया कि बहन रानी शराब पीती थी। नशे की हालत में इधर-उधर घूमती थी। इस कारण उसकी और परिवार की काफी बदनामी हो रही थी। 15 मार्च को भी बहन ने शराब पी रखी थी। उसने यह भी बताया कि कई बार उसने भी बहन के साथ शराब पी थी। 15 मार्च को भी दोनों शराब के नशे में थे !! घर में नए फर्श और आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए शक के आधार पर उससे पूछताछ की गई। इसमें आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया !!

Tags :

जरूरी खबरें