Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

: गोटेगांव पुलिस को सफलता, 1 देशी कट्टा एवं 4 जिन्दा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Sat, Oct 28, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान "आपरेशन प्रहार" के तहत थाना गोटेगांव पुलिस को सफलता, 1 देशी कट्टा एवं 4 जिन्दा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध गतिविधयों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये विशेष अभियान आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना गोटेगांव पुलिस को दिनांक 27.10.2023 को मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुयी की रिमझा तिगड्डा में ग्राम कुकलाह का दीपक उपाध्याय अपने पास अवैध रूप से देशी कट्टा एवं कारतूस रखे हुआ है जो मालीबाड़ा तरफ जा रहा है जो सूचना प्राप्त होते ही मामले को गंभीरता से लेते हुये टीम गठिम कर तस्दीक एवं कार्यवाही की गयी जो दीपक उपाध्याय ग्राम मालीबाड़ा के पास उपस्थित मिला जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक उपाध्याय पिता राधेश्याम उपाध्याय, उम्र 29 वर्ष, नि. ग्राम कुकलाह, थाना गोटेगाव, जिला नरसिंहपुर का रहना बताया जिसके पास से 01 देशी कट्टा एवं 04 कारतूस जप्त किये गये है एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 869/23 धारा 25 (1-b) (a), 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया है । आरोपी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका :- थाना गोटेगांव अंतर्गत अवैध फायर आर्म्स के साथ आरोपी दीपक उपाध्याय की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गोटेगांव, सुभाष बघेल, उनि उनि विजय धुर्वे, उनि दिलीप सिंह, आरक्षक सचिन लोधी, आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक नितिन दाहिया, आरक्षक जितेन्द्र राणा की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें