Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: गोटेगांव पुलिस की कार्यवाही, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्त में

Aditi News Team

Tue, Sep 26, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले मे गुण्डे, वदमाशों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत थाना गोटेगांव पुलिस की कार्यवाही, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के व्यापार, अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं वदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में "आपरेशन प्रहार" चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानो में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। अवैध देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी थाना गोटेगांव पुलिस की गिरफ्त में :- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में गुण्डा एवं वदमाशों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना गोटेगंव पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी भानू उर्फ प्रदीप पिता भूपत सिंह कस्तवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी किसानी मोहल्ला, बोस वार्ड, गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर को गिरफ्त में लेकर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं 01 कारतूस जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी है। आरोपी भानू उर्फ प्रदाप कस्तवार के विरूद्ध थाना गोटेगांव में अपराध क्रमांक 782 /23 धारा 25(1-B)a, 27 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध किया जाकर कार्यवाही की गयी है। आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-थाना गोटेगांव अंतर्गत अवैध अग्नेय शस्त्र के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में अति. पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया, एसडीओपी भावना मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, गाटेगांव सुभाष बघेल, उनि विजय सेन, प्रधान आरक्षक सागर सोनकर, प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर हरद्धाज, आरक्षक विपिन, आरक्षक सचिन, आरक्षक जितेन्द्र राणा, आरक्षक नितिन दाहिया, आरक्षक राकेश ठाकुर की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें