Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

: गाडरवारा पुलिस की नशे के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी, अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 400 ग्राम गाँजा 30,000 रूपये कीमती जप्त, आरोपी अभिरक्षा में

Aditi News Team

Thu, Jun 27, 2024
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के नेतृत्व में जिला अंतर्गत चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत, थाना गाडरवारा पुलिस की नशे के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी, अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 400 ग्राम गाँजा 30,000 रूपये कीमती जप्त, आरोपी अभिरक्षा में। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के परिप्रेक्ष्य में नशामुक्ति जनजागृति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री नागेन्द्र पटेरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गाडरवारा उमेश तिवारी के नेतृत्व में गाडरवारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित आरोपीगण को अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त की है। घटनाक्रम :-उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में थाना गाडरवारा पुलिस ने दिनांक 24/06/2024 को थाना गाडरवारा की पुलिस टीम विवेचना हेतु बाबाशाह की दरगाह के पास बबूल के पेड़ के पास गाडरवारा में एक संदिग्ध व्यक्ति अपने पास रखा थैला छिपाते दिखाई दिया,जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी आकाश उर्फ बंठल सेन पिता मुकेश सेन उम्र 30 वर्ष निवासी हनुमान वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का होना बताया। आरोपी आकाश उर्फ बंठल सेन पिता मुकेश सेन उम्र 30 वर्ष निवासी हनुमान वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उनके कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा, घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं नगदी कुल कीमती करीबन 31,180 रुपए है,जप्त की जाकर मौके पर ही विधिवत अभिरक्षा में लिया जाकर ज्यूडीशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अवैध मादक पदार्थ के कारोबारी के विरूद्ध कार्यवाही करने में रही इनकी मुख्य भूमिकाः-एसडीओपी, गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक, श्री उमेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मोहन पवार, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी की विशेष भूमिका एवं संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक धनीराम, रामगोपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ आरक्षक चेतन,मोहन चौरे, अखिलेश पटेल,आरक्षक उत्तम उचाड़िया, राजकुमार, सुजीत बागरी, कुलदीप सिकरवार, देवेन्द्र सोनवंशी, हरिशंकर, महिला आरक्षक नेहा पटेल, गीता अग्रवाल, सैनिक रामप्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें