Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: गाडरवारा पुलिस ने की कार्यवाही, लगभग 70 हजार कीमत की 7 ग्राम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया

Aditi News Team

Wed, Mar 20, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना गाडरवारा पुलिस कार्यवाही लगभग 70 हजार कीमत की 7 ग्राम सहित एक आरोपी गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा विशेष अभियान "आपरेशन प्रहार" चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी थाना गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में :- उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में थाना गाडरवारा पुलिस ने दिनांक 19/03/2024 को थाना गाडरवारा की पुलिस टीम द्वारा गोल्डन सिटी बगीचा के बाबू में गाडरवारा में संदेह के आधार पर आरोपी सुरेन्द्र उर्फ राजा पिता स्व. कलीराम कुशवाहा उम्र 28 वर्ष निवासी टी.टी. नगर उदयपुरा थाना उदयपुरा जिला रायसेन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमत करीबन 70,000 रुपए है,जप्त की जाकर उक्त आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपी सुरेन्द्र उर्फ राजा पिता स्व. कलीराम कुशवाहा उम्र 28 वर्ष निवासी टी.टी. नगर उदयपुरा थाना उदयपुरा जिला रायसेन के विरूद्ध थाना गाडरवारा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया जाकर आरोपी को ज्यूडीशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । ज्ञात हो की आरोपी सुरेन्द्र उर्फ राजा कुशवाहा के विरूद्ध पूर्व से ही थाना उदयपुरा एवं थाना साईखेड़ा में एन.डी.पी.एस. एवं भा.द.वि. की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है । मुख्य भूमिका- अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में एसडीओपी गाडरवारा, रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना गाडरवारा,निरीक्षक उमेश तिवारी, के साथ सहायक उप निरीक्षक पुनीत कटारे, प्रधान आरक्षक भास्कर पटैल, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुंवर, प्रधान आरक्षक रामगोपाल राजपूत, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, आरक्षक विश्वजीत, आरक्षक सुजीत बागरी, आरक्षक शिवम गुर्जर, आरक्षक ऐश्वर्य वेंकट की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें