Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

: गाडरवारा पुलिस ने अवैध देशी कट्टा एवं राउंड रखे आरोपी को किया गिरप्तार

Aditi News Team

Tue, Oct 10, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस ने अवैध देशी कट्टा एवं राउंड रखे आरोपी को किया गिरप्तार । उल्लेखनीय है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री नागेन्द्र पटेरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में गाडरवारा पुलिस ने अवैध देशी कट्टा 12 बोर का मय राउंड के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा जिले में अवैध हथियार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये विशेष अभियान प्रहार चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में थाना गाडरवारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 09/10/2023 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सोयाबीन प्लाँट के पास बायपास रोड गाडरवारा में अवैध रूप देशी कट्टा विक्रय करने की गरज से एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया गया । पूछताछ पर जिसने अपना नाम राजकुमार जाटव पिता नरेश जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गरधा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का होना बताया । संदेही की समक्ष गवाहान विधिवत तलाशी लेने पर राजकुमार जाटव के पास एक अवैध देशी कट्टा 12 बोर का मय राउंड के बरामद किये गये । उक्त पिस्टल के लाईसेंस के संबंध में पूछने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए । मौके पर आरोपी के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस जप्त कर कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी को समक्ष गवाहान विधिवत गिरफ्तार किया गया । अवैध देशी कट्टा 12 बोर का मय राउंड के रखे मिलने पर आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी राजकुमार जाटव पिता नरेश जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गरधा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को ज्यूडीशियल रिमाँड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । *मुख्य भूमिका-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना गाडरवारा, निरीक्षक विक्रम रजक,के साथ उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल,सहायक उप निरीक्षक पुनीत कटारे,सहायक उप निरीक्षक राकेश दीक्षित,प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा,प्रधान आरक्षक भास्कर पटैल,प्रधान आरक्षक परमानंद,आरक्षक संजय पाँडे,आरक्षक कमलेश ,आरक्षक चेतन तन्तवाय ,आरक्षक दिनेश पटेल,आरक्षक आकाश बारोलिया,आरक्षक ऐश्वर्य वेंकट, आरक्षक रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें