Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: भोपाल,थाना टी टी नगर पुलिस ने रात्रि में अडीबाजी और तोडफोड करने वाले आरोपियो को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, May 16, 2024
भोपाल,थाना टी टी नगर पुलिस ने रात्रि में अडीबाजी और तोडफोड करने वाले आरोपियो को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार   दिनाॅक-14/05/24 को फरियादी मुकेश सराठे की रिपोर्ट पर थाना में अडीबाजी, गाडियों में तोडफोड आदि कर दहशत फैलाने पर आरोपी अमन उर्फ कल्लू चैटाले, टीटू लोढरे,और हरभजन बंसल व अन्य दो आरोपियों के विरूद्ध अप0 क्र0-232/24 धारा-294,323,327,427,34 भादवि का कायम किया गया । जिसमें आरोपियों द्वारा इण्डिका कार क्र0-एम.पी.04-टी.ए. 2202 एवं छोटे भाई की कार क्र0-एम.पी04-टी.ए.1119 एवं योगेश सेन की कार क्र0-एम.पी.04-व्ही. 9382, राकेश मिश्रा की वैगन आर कार क्र0-एम.पी04-सी.एम. 6614 में तोडफोड कर दहशत फैलाई गई ।   प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित की गई ।   गठित टीम को आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिंहित कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु बताया गया था। जिसके संबंध में उक्त गठित टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज देखे गये तो फुटेज में अपराधिक प्रवृत्तियों के व्यक्तियो के हाथ में तलवार व डण्डा ले जाते दिखाई दिये, जिनको चिन्हित कर ईलाके में रवाना हुए और मुखबिर तन्त्र को सक्रीय किया गया ।   मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर गठित टीम द्वारा मौके पर जाकर सूचना को तस्दीक किया । जिसमें बदमाशों को घेराबंदी कर पकडा और आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार व डण्डा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपीगणों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया ।   आरोपीगणों के विरूद्ध पूर्व का आपराधिक रिकार्ड देखा गया, जिसमें आरोपीगणों के विरूद्ध थाना टी टी नगर व भोपाल शहर के विभिन्न थानो श्यामलाहिल्स, कमला नगर आदि में अपराध दर्ज होना पाये गये है। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने पर आरोपीगणों को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।   आरोपीगणों के नाम- 1. टीटू लौढरे पिता महेश लौढरे उम्र-19 साल नि0-झुग्गी नं.-283, हसनाथ नगर थाना श्यामलाहिल्स भोपाल 2. हरभजन बंसल पिता सकरती बंसल उम्र-19 साल नि0-बी-31, स्मार्ट सिटी अस्पताल थाना श्यामलाहिल्स भोपाल 3. धीरज व्यास पिता रामचन्द्र व्यास उम्र-19 साल नि0-म.ंन-45, जलभवन के पीछे बाणगंगा टी टी नगर भोपाल   सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी अशोक कुमार गौतम, उनि अखिलेश त्रिपाठी, सउनि दिनेश खजूरिया, सउनि मनोज ंिसंह, प्र.आर. नारायण मीना, प्र.आर. मनोज जोठे, प्र0आर0 मुजफ्फर की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें