Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 1 किलो 20 ग्राम गांजा एवं एक्सिस वाहन जप्त

Aditi News Team

Fri, Jun 14, 2024
मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 1 किलो 20 ग्राम गांजा एवं एक्सिस वाहन जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप ंिसह चौहान के मार्गदर्शन में थाना तिलवारा की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 किलो 20 ग्राम गांजा कीमती 20 हजार रूपये के साथ पकडा गया है। थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा ने बताया कि आज दिनंाक 14-6-24 को दौरान पैट्रोलिंग कें रामनगर में एक व्रूक्ति एक्सिस वाहन बिना नम्बर का लिये खडा दिखा जो पुलिस को देखकर घबराकर वाहन स्टार्ट कर भागने लगा संदेह होने पर घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम सिकंदर बेन उम्र 32 वर्ष निवासी रामनगर तिलवारा बताया जो तलाशी लेने पर एक्सिस की डिककी में मादक पदार्थ गांजा रखा मिला एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 1 किलो 20 ग्राम गंाजा कीमती 20 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें