Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: बिल्हौर में गैस सिलेंडर फटने से दुकान में लगी आग,वीडियो बना रहे एक युवक की मौत, 2 घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Aditi News Team

Sun, Apr 7, 2024
बिल्हौर में गैस सिलेंडर फटने से दुकान में लगी आग,वीडियो बना रहे एक युवक की मौत, 2 घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरी पूरा कस्बे में नधिया रोड स्थित पर देसी शराब ठेके के पास मांस मछली और अंडे की कई अवैध दुकानें संचालित हो रही हैं।शनिवार शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब खजुरिया निवादा गांव निवासी जीत पुत्र नारायण निवासी की दुकान में गैस सिलेंडर में लगी आग की चिंगारी से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास में मौजूद राहुल गुप्ता की दुकान को भी लपेटे में ले लिया। आग को विकराल होते देख आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। दुकान के अंदर रखे तीनों गैस सिलेंडरों ने भी आग पकड़ ली और जब तक पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी जाती। तब तक दो सिलेंडर फट गए और सिलेंडर का एक टुकड़ा घटना के बाद घटना का वीडियो बना रहे शांति नगर उत्तरीपूरा निवासी 19 वर्षीय निखिल पुत्र सुरेश राठौर के पेट में जा घुसा। जिससे निखिल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Tags :

जरूरी खबरें