Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

: नरसिंहपुर,स्टेशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फोरलाईन बायपास रानीपिपरिया चौराहा के पास पान ठेला के सामने हुई फायरिंग के आरोपी 12 घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में।

Aditi News Team

Sat, Nov 30, 2024
नरसिंहपुर, पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के कुशल नेतृत्व में थाना स्टेशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फोरलाईन बायपास रानीपिपरिया चौराहा के पास पान ठेला के सामने हुई फायरिंग के आरोपी 12 घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में। घटना का संक्षिप्त विवरणः- शांति नगर रोंसरा नरसिंहपुर निवासी सौरभ यादव दिनांक 29/11/2024 के रात करीब 08.45 बजे अपने पान ठेला पर बैठा था तभी सिंधी कालोनी के रहने वाले सूरज यादव,राजा यादव,अभि,सानू नौरिया आये और बोले की बाहर निकल बहुत हीरो बन रहा है तो जैसे ही सौरभ यादव पान ठेले से बाहर निकल कर आया तभी सूरज यादव ने अपने पास रखी पिस्टल से उतावलेपन उपेक्षापूर्ण तरीके से आसमान तरफ हवाई फायर किया जो गोली किसी को नहीं लगी तभी सूरज यादव और उसके साथी बोले कि बहुत उड़ रहा है स्टेशन तरफ मिला तो देख लेगें व जान से मारने की धमकी दिये। प्रार्थी सौरभ यादव की रिपोर्ट पर थाना स्टेशनगंज में अपराध क्रमांक 970/2024 धारा 125,3(5),351(2) बीएनएस.का कायम कर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहपुर श्रीमति मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिमलेन्द्र पटैल द्वारा त्वरित टीम को लेकर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जिसमें परिणामस्वरूप 24 घंटे के अंदर घटना के चारों आरोपी (1) सूरज पिता मुकेश यादव उम्र 25 साल (2) राजा उर्फ शाहिल यादव पिता मधु यादव उम्र 24 साल (3) अभि उर्फ अभिषेक कहार उम्र 24 साल (4) सानू उर्फ सुमित नौरिया पिता शंकर लाल नौरिया उम्र 28 साल सभी निवासी सिंधी कालोनी नरसिंहपुर को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी सूरज यादव के कब्जे से 01 पिस्टल,01 खाली खोखा,01 जिंदा कारतूस बरामद कर जप्त किया गया । आरोपी तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु गठित की गई थी विशेष टीम :- आरोपियों के खुले आम बेखौफ आपराधिक गतिविधियों को ध्वस्त करने पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये त्वरित टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । तकनीकी माध्यमों एवं मुखविर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुँची पुलिस टीम। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :- निरीक्षक हिमलेन्द्र सिंह, सउनि. सतीश राजपूत, प्र. आरक्षक 31 आशीष मिश्रा, आरक्षक 357 संजय पाण्डेय, आरक्षक 522 लक्ष्मी नागपुरे, आरक्षक 347 पूरन मेहरा, सैनिक- मनीष पारासर, राजेन्द्र सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें