Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

: आरोपियो को पकड़ने के लिए सतना पहुंची पुलिस 

Aditi News Team

Sun, Nov 13, 2022
(रीवा पुलीस) ने वृद्ध महिला के अंधे कत्ल का खुलासा (डिस्क्लोज ऑफ ब्लाइंड मर्डर) करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों ने चोरी के इरादे से महिला के घर में प्रवेश किया था, जहां चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए वृद्ध महिला ने इन्हें देख लिया। इस बीच आरोपियों ने महिला के गले में बंधे मंगलसूत्र को खींचने की कोशिश की। तभी मंगलसूत्र छीनते वक्त आरोपियों ने गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद बैकुंठपुर थाना पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आज घटना का खुलासा किया है। आरोपियो को पकड़ने के लिए सतना पहुंची पुलिस  दरअसल 5 दिन पहले बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मुडियारी गांव में पुलिस को वृद्ध महिला के हत्या की सूचना मिली थी। जिस पर मौके में पहुंची पुलिस की टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान आरोपियों की तलाश करते हुए पुलिस की टीम सतना पहुंची। जहां घटना को अंजाम देकर आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ था, जिससे पूछताछ पर महिला की हत्या का खुलासा हुआ। चोरी करने के इरादे में घुसे थे आरोपी: पुलिस  बताया जा रहा है कि आरोपी युवक वृद्ध महिला के पड़ोस में रहता था। उसने अपने साथी के साथ मिलकर महिला के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया और दोनों आरोपी महिला के घर में घुस गए। इस बीच चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए वृद्ध महिला ने आरोपियों को देख लिया और तब आरोपियों के द्वारा महिला की हत्या कर दी गई। महिला ने आरोपियों को चोरी करते वक्त देख लिया पुलिस ने बताया कि जब आरोपी चोरी की वारदात के इरादे से महिला के घर में घुसे थे, तो उन्हें पता था कि घर सुनसान है और घर में वृद्ध महिला के अलावा कोई नहीं है। जिसकी वजह से वह आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। लेकिन जब महिला ने आरोपियों को देख लिया था। आरोपी महिला की हत्या करने के बाद सोने चांदी के जेवरात सहित 700 रूपये नगदी लेकर मौके से फरार हो गए थे। संदेह के बाद पकड़ में आये आरोपी  पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पड़ोस में रहने वाले युवक पर लोगों ने संदेह जताया। तब पुलिस की टीम ने युवक की तलाश शुरू की, जो अपने रिश्तेदार के यहां सतना में घूम रहा था। जिसे पुलिस की टीम ने पकड़ लिया, तो उसने घटना से जुड़े सारे राज खोल दिए और उसका सहयोग करने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Tags :

जरूरी खबरें