Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

: 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 9 दुपहिया वाहन एवं एक दुपहिया वाहन के पार्ट्स कीमती 6 लाख रूपये के जप्त, जबलपुर जिले के अलावा जिला कटनी एवं नागपुर से चुराए थे वाहन

Aditi News Team

Sat, Nov 11, 2023
क्राइम ब्रांच एवं थाना ओमती पुलिस की कार्यवाही 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 9 दुपहिया वाहन एवं एक दुपहिया वाहन के पार्ट्स कीमती 6 लाख रूपये के जप्त, जबलपुर जिले के अलावा जिला कटनी एवं नागपुर से चुराए थे वाहन थाना ओमती अपराध क्रमांक 594/23 धारा 379 ,413 भा.द.वि. *नाम पता गिरफ्तार आरोपीः-* (1) पवन पटेल पिता सीताराम पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी शारदा चौक गढ़ा थाना गढ़ा (2) सलमान बंगाली पिता मकसूद बंगाली उम्र 19 वर्ष निवासी मुजावर मोहल्ला थाना गढ़ा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक ओमती पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में थाना ओमती की टीम द्वारा 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 9 दुपहिया वाहन एवं 1 दुपहिया वाहन के पार्ट्स कीमती 6 लाख रूपये कें जप्त किये गये है। क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली पवन पटेल जो कि पूर्व मे वाहन चोरी में पकड़ा जा चुका है, अपने साथी सलमान बंगाली के साथ मिलकर कई वाहन चुराकर गंगा नगर गढा मे छोटू कोष्टा के खाली प्लाट में छिपाकर रखे हुये है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये क्राईम ब्रांच एवं ओमती पुलिस के द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये पवन पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी शारदा चौक गढा एवं सलमान बंगाली उम्र 19 वर्ष निवासी मुजावर मोहल्ला गढा को पकड़ा गया, एवं सघन पूछताछ की गयी तो एक एक्टिवा समदड़िया माल के सामने से तथा 5 दुपहिया वाहन माढोताल, मदनमहल, लार्डगंज क्षेत्र से तथा 2 वाहन कटनी एवं 2 दुपहिया वाहन नागपुर से चुराना स्वीकार करते हुये गंगा नगर स्थित छोटू कोष्टा के खाली प्लाट मंे छिपाकर रखना बताये पवन पटेल एवं सलमान की निशादेही पर प्लाट पर रखी चुराई हुई 5 मोटर सायकिलें एवं 4 एक्टीवा तथा एक दुपहिया वाहन का चेचिस इंजन एवं पार्टस जप्त करते हुये दोनों आरोपियेां के विरूद्ध थाना ओमती में धारा 41(1-4)जाफौ /379 भाादवि के तहत कार्यवाही करते हुये दोनों आरोपी की थाना ओमती में पंजीबद्ध अपराध क्रमंाक 594/23 धारा 379 ,413 भा.द.वि. में विधिवत गिरफ्तार किया गया है। *उल्लेखनीय भूमिकाः-* 02 शातिर वाहन चोरों को पकडने मे थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेंद्र सिंह पवार के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक बी.आर. चौधरी, सहायक उप निरीक्षक कुंजीलाल मेहरा, प्रधान आरक्षक रामजी पांडेय, दीपक, आरक्षक निखलेश, नंदकिशोर, महिला आरक्षक पूजा, गिरजा ठाकुर ,एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रमोद पाण्डेय, प्रधान आरक्षक ब्रजेंद्र कंसाना, वीरेंद्र सिंह, आरक्षक मुकुल गौतम, आशुतोष बघेल, राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें