Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: हैदराबाद, गोदाम में लगी भीषण आग से,11 मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत

Aditi News Team

Wed, Mar 23, 2022

हैदराबाद में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां आयरन और प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमे 11 प्रवासी मजदूर जलकर मर गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा हैदराबाद के भोगुदा में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार जो शव मिले हैं वह संभवत: बिहार के प्रवासी मजदूरों के हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग सुबह तकरीबन 4 बजे लगी, उस वक्त 13 मजदूर गोदाम के ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे।यह गोदाम सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पास घनी रिहायशी कॉलोनी में है। शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है, मामले की आगे की जांच चल रही है। वहीं इस हादसे के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने दुख जाहिर किया है। हादसे में मृतकों के परिजनो को मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों की स्वदेश वापसी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।हादसे के बाद दमकल की 8 टीमें मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश की। सुबह 7 बजे आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 11 शव बरामद किए जा चुके हैं, ये सभी शव बुरी तरह से चल चुके हैं, इनकी पहचान कर पाना भी काफी मुश्किल है। हादसे से एक मजदूर बच गया है लेकिन वह भी बुरी तरह से जल गया है। मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस मजदूर की स्थिति गंभीर है। प्रदेश के मंत्री तलासनी श्रीनिवास यादव घटनास्थल पर पहुंचा और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने की बात कही ।

Tags :

जरूरी खबरें