Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: हत्या के प्रयास के आरोपी कृष्णा साहू को सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Nov 10, 2022
थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 619/22 धारा 294, 506, 323 भादस दर्ज, धारा 307 जोड़ी गई प्रार्थी जयराम साहू पिता खेलन साहू उम्र 36 साल साकिन नवागांव टेमरी थाना मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के भतीजा जलेश साहू को आरोपी कृष्णा साहू के द्वारा खलिहान में धान खरही रखने की विवाद को लेकर डंडा से सिर में वार किया गया जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 619/22 धारा 294, 506, 323 भादस दर्ज कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में आहत के सिर पर आयी चोंट गंभीर प्रकृति का होने से प्रकरण में धारा 307 जोड़ी गई है । प्रकरण के आरोपी कृष्णा राम पिता स्व. श्री समोधी साहू उम्र 60 साल साकिन ग्राम नवागांव टेमरी थाना मुंगेली को वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव पाण्डेय, सउनि रघुबीर सिंह राजपूत, आरक्षक दुर्गेश यादव, योगेश यादव का विशेष योगदान रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें