Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: वारासिवनी में लगभग 01 करोड़ रुपये की भूमिअतिक्रमण से मुक्त करायी गई  

Aditi News Team

Fri, Mar 17, 2023
वारासिवनी में नहर किनारे की शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान एसडीएम के सी बोपचे, तहसीलदार श्री राजेन्द्र टेकाम, राजस्व विभाग की अमला एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया वारासिवनी में लगभग 01 करोड़ रुपये की भूमिअतिक्रमण से मुक्त करायी गई आज 16 मार्च को वारासिवनी में नहर किनारे की शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान एसडीएम के सी बोपचे, तहसीलदार श्री राजेन्द्र टेकाम, राजस्व विभाग की अमला एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। एसडीएम श्री बोपचे ने बताया कि आज की कार्यवाही में लगभग 01 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इस कार्यवाही में नहर किनारे की शासकीय भूमि पर बनाई गई बाउंड्रीवाल एवं अन्य पक्के निर्माण कार्य को जेसीबी मशीन से हटाया गया है। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें