Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: रायसेन, भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Aditi News Team

Thu, Jun 9, 2022
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी एक महिला का सिर कट कर दूर जा गिरा। घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। किशनपुर गांव के रहने वाले सुरजीत ओढ़ अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने सलकनपुर के पास नीलकचार जा रहे थे। तभी किशनपुर और विशनखेड़ा के बीच एक तेज रफ्तार डंपर ने इको कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलटकर दूर जा गिरी और सड़क पर 70 फीट तक घिसटती चली गई। कार में 8 लोग सवार थे जिनमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। मरने वालों में कार चालक मनोहर उम्र 40 वर्ष, अनीता बाई उम्र 38 वर्ष, साधना उम्र 55 वर्ष और हनी उम्र 5 वर्ष है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार डंपर चालक की जांच में जुटी है।

Tags :

जरूरी खबरें