Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: राजगढ़ थाना कुरावर पुलिस टीम को मिली सफलता अपह्रत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Aditi News Team

Thu, Sep 7, 2023
थाना कुरावर पुलिस टीम को मिली सफलता अपह्रत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। जिले में नाबालिग बालक/बालिका एवं महिला संबंधी अपराध में त्वरित संज्ञान लेकर की जा रही कार्रवाई से मिल रही सफलता। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में नाबालिक बालक एवं बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा। अभियान के तहत एस.डी.ओ.पी. नरसिंहगढ़ श्री उपेन्द्र भाटी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुरावर निरीक्षक मेहताब सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई एवं मुखविर सक्रिय किए गए। दिनांक 02/09/23 को फरियादी ने थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट किया की उसकी 17 वर्ष की नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात लड़का बहला फुसला कर ले गया है। जिस पर से थाना कुरावर मे अपराध क्रमांक 415/23 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना अपहर्ता की दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई। टीम के अथक प्रयास से अपहर्ता परिवर्तित नाम सपना को आरोपी कपिल राठौर उम्र 20 साल निवासी खलेली को झाड़ला जोड़ से पुलिस अभिरक्षा में लाकर थाना पर दस्तयाब किया गया ।अपहर्ता के धारा 161 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत कथन लेखवध किए गए, जिसमे पीड़िता द्वारा पीड़िता द्वारा अपने कथन में आरोपी कपिल राठौर निवासी खलेली द्वारा शादी का झांसा देकर ले जाकर उसके साथ मर्जी के खिलाफ गलत काम किया कथन के आधार पर धारा 366, 376, 376(2)(n)भादवी 3/4, (5L/6)पास्को act का इजाफा। किया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी मेहताब सिंह ठाकुर थाना प्रभारी कुरावर, सउनि पी एल उइके, प्रआर 837 नगर सिंह, आर 1031 संदीप, आर 353 माधव, आर 119 राहुल कारपेंटर, मआर 878 रानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें