Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: मुरैना में विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मदिरा के 07 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sun, Aug 1, 2021

मुरैना। कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी मुरैना के आदेशानुसार शनिवार को जिले की देशी, विदेशी दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान के तहत दबिश दी गई। दबिश के दौरान जौरा, सबलगढ़ में एक-एक प्रकरण, मुरैना में तीन प्रकरण एवं अम्बाह में दो प्रकरणों के तहत 97 देशी मदिरा जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 07 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। सबलगढ़ में मौके पर अनूप डागोर को गिरफ्तार किया गया। जप्त शुदा शराब की अनुमानित कीमत दो हजार 375 रूपये है। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री विजय सेन, उपनिरीक्षक श्री राकेश मंडलोई, उपनिरीक्षक श्री सुनील सेमर, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री राकेश कुशवाह, नरेंद्र शर्मा, दिलीप भदौरिया, वीरेंद्र शर्मा, आबकारी  आरक्षक श्री सौरभ मौर्य, महेश शर्मा, राजकुमार चौरसिया, अशोक शर्मा, धर्मेंद्र कौशल का सराहनीय योगदान रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें