Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: भोपाल,लोकायुक्त छापा 20 हजार की रिश्वत लेते MPEB का उप महाप्रबंधक विशाल उपाध्याय रंगे हाथों पकड़ा गया,ठेकेदार से मांगी थी रकम

Aditi News Team

Fri, Jun 17, 2022
भोपाल लोकायुक्त छापा 20 हजार की रिश्वत लेते MPEB का उप महाप्रबंधक विशाल उपाध्याय रंगे हाथों पकड़ा गया,ठेकेदार से मांगी थी रकम भोपाल। आवेदक शिवशंकर पांडेय पिता लालता प्रसाद पांडेय, निवासी एम. ए. सी. टी. भोपाल जो एक पेटी कॉन्ट्रेक्टर है , ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल सम्भाग मनु व्यास को शिकायती आवेदन दिया कि आरोपी विशाल उपाध्याय उप महाप्रबंधक, एम. पी. ई. बी. चांदबड़ भोपाल, द्वारा ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए फ़ाइल पर हस्ताक्षर करने एवं फ़ाइल आगे बढ़ाने के लिए 25000/- की रिश्वत की मांग कर रहे है । आवेदक के निवेदन पर आरोपी उप महाप्रबंधक विशाल उपाध्याय 20,000/- रु रिश्वत के लिए राजी हुआ। शिकायत सत्यापन के उपरांत आज दिनाँक 17-06-22 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रेपकर्ता अधिकारी निरीक्षक व्ही.के.सिंह ने ट्रेप टीम के साथ एम पी ई बी के उप महाप्रबंधक विशाल उपाध्याय को चांदबड़ स्थित एम पी ई बी कार्यालय में 20,000/- रु की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त टीम की कार्यवाही जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें