Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश करन चौधरी उर्फ चीना के विरूद्ध जारी किया वारंट

Aditi News Team

Mon, Feb 6, 2023
*👉पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश करन चौधरी उर्फ चीना के विरूद्ध जारी किया वारंट*   *👉थाना घमापुर पुलिस द्वारा शातिर बदमाश करन चौधरी उर्फ चीना जिसके विरूद्ध 15 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट एवं हत्या के प्रयास के प्रकरण में गिरफ्तार कर कराया जा रहा केन्द्रीय जेल में निरूद्ध*   *घटना का विवरण:-* थाना घमापुर में दिनांक 3-2-23 की रात श्रीमती आशा बिरहा उम्र 42 वर्ष निवासी हनुमान टोरिया घमापुर को मारपीट में घायल होने के कारण परिजनों द्वारा थाने लाया गया था जिसे तत्काल उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया गया जहॉ श्रीमती आशा बिरहा ने बताया था कि वह सिविल लाईन में बर्तन झाड़ू पोंछा का काम तथा उसके पति रेल्वे स्टेशन में पानी भरने का काम करते है। मोहल्ले का करन उर्फ चीना आये दिन लोगों से लड़ाई झगड़ा करता है, दिनांक 3-12-23 की रात लगभग 10-30 बजे घर के बाहर से लड़ाई झगड़ा की आवाज आयी, उसने बाहर जाकर देखा तो करन उर्फ चीना उसके देवर पापा बिरहा के साथ मारपीट कर रहा था करन उर्फ चीना के साथ अजय चौधरी, छोटू चौधरी भी लड़ाई कर रहे थे उसने करन से गालियां देने से मना किया तो करन ने उसे गाल में 2-3 थप्पड़ मारे और उसी समय छोटू चौधरी ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर जाने से मारने की नीयत से हमलाकर उसे पेट एवं पेट के नीचे चोट पहुॅचा दी , वह धक्का मुक्की में नीचे गिर गयी तो करन उर्फ चीना ने उसके पेट में चाकू से हमलाकर चोट पहुॅचा दी। मारपीट कर करन अपने साथी छोटू चौधरी, अजय उर्फ अज्जू चौधरी के साथ भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 307, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शिण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एमपी प्रजापति के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी घमापुर श्री चंद्रकांत झा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। दौरान पतासाजी के ज्ञात हुआ कि फरार तीनों आरोपी जिला रीवा के चिरौली कॉलोनी धोबी घाट में छुपे हुए हैं।   गठित टीम द्वारा रीवा में चीना के जीजा के घर पर दबिश देते हुए फरार आरोपी आशीष उर्फ छोटू चौधरी उम्र 20 वर्ष एवं अर्जुन उर्फ अज्जू चौधरी उम्र 20 वर्ष एवं करन चौधरी उर्फ चीना उम्र 23 वर्ष तीनों निवासी हनुमान टोरिया को अभिरक्षा में लेते हुये थाना घमापुर लाया गया है पूछताछ करते हुए निशा देही पर घटना में प्रयुक्त बटन दार चाइना चाकू जप्त किया जा रहा है।   उल्लेखनीय है कि करन चौधरी उर्फ चीना पिता आलोक चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी हनुमान टोरिया थाना घमापुर एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जो वर्ष 2016 से लगातार अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, अवैध वसूली, मारपीट आदि के 15 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी तथा जिला बदर भी किया गया है, किंतु करन चौधरी उर्फ चीना आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसके स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायत श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश करन चौधरी उर्फ चीना के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो के दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 6-2-2023 को एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश करन चौधरी उर्फ चीना को जारी एन.एस.ए. के वारंट एवं थाना घमापुर के उपरोक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 7-2-23 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है। *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को सरगर्मी से तलाश कर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी घमापुर श्री चंद्रकांत झा के नेतृत्व में उप निरीक्षक योगेंद्र राजपूत विधायक राकेश सिंह आरक्षक विवेक जाट, अखिलेश पांडे साइबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक संदीप की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें