Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एक और शातिर बदमाश नितिन उर्फ सिब्बू रेैकवार के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत जारी किया वारंट

Aditi News Team

Fri, Nov 4, 2022
पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एक और शातिर बदमाश नितिन उर्फ सिब्बू रेैकवार के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत जारी किया वारंट थाना रांझी पुलिस द्वारा शातिर बदमाश नितिन उर्फ सिब्बू रेैकवार जिसके विरूद्ध 24 अपराध अवैध वसूली, बमबाजी, घर में घुसकर मारपीट, तोडफोड, आर्म्स एक्ट आदि के पंजीबद्ध हैं तथा जो वर्तमान में अवैध वसूली के प्रकरण में केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध है की जारी एन.एस.ए. के वारंट मे की गयी गिरफ्तारी   थाना प्रभारी रांझी श्री सहदेव राम साहू ने बताया कि नितिन उर्फ सिब्बू रैकवार पिता शेखर प्रसाद रैकवार उम्र 25 वर्ष निवासी शारदा नगर रांझी का एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जो वर्ष 2017 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध अवैघ वसूली, बमबाजी, घर मे ंघुसकर मारपीट, तोडफोड, आर्म्स एक्ट के 24 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, किंतु नितिन उर्फ सिब्बू रैकवार आदतों मंे सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश नितिन उर्फ सिब्बू रैकवार के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, *जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी (भा.प्र.से.)* के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश नितिन उर्फ सिब्बू रैकवार जो वर्तमान में अवैध वसूली के प्रकरण में केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध है की जारी एन.एस.ए. के वारंट में आज दिनॉक 3-11-2022 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में गिरफ्तारी की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें