Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नि ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपी पति पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Tue, Dec 6, 2022
पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नि ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपी पति पुलिस गिरफ्त में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) ने बताया कि थाना बरगी में दिनॉक 9-11-22 को राकेश पटेल उम्र 50 साल निवासी ग्राम निगरी ने सूचना दी थी कि वह प्राइवेट काम करता है वह काम पर नही गया था घर मे नीचे खाना खाकर सो रहा था दोपहर लगभग 02/00 बजे उसका बडा लडका रंजीत पटेल पापा पापा करके चिल्लाया , आवाज सुनकर वह पहुंचा तो देखा कि ऊपर के कमरे का दरवाजा बंद था दरवाजे मे चिटकनी न होने से दरवाजे मे रस्सी बांधकर दरवाजा बंद किया हुआ था खिडकी से देखा तो उसकी बहु मीरा बाई पटेल उम्र 28 वर्ष कमरे मे लगी लकडी की बरेंड़ी मे सफेद रंग के अंगोछा से फांसी पर लटकी थी उसके द्वारा शोर मचाने पर पडोसी आ गये जिनकी सहायता से बहु को फांसी से नीचे उतारकर चैक किया तो बहु की मृत्यु हो चुकी थी। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जाचं में लिया गया। दौरान जांच के मृतिका के मायके पक्ष के कथन जिये गये जिसमें परिजनो ने बताया कि मीरा बाई की शादी 13/05/2019 को रंजीत पटेल निवासी निगरी बरगी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति रंजीत पटेल घर का सामान जुआ खेलने के लिए गिरवी रख देता था तथा पारिवारिक बातो को लेकर हमेशा लडाई झगडा कर मारपीट कर प्रताडित करता था। सम्पूर्ण मर्ग जाँच मे पति रंजीत पटेल की प्रताडना से तंग आकर श्रीमति मीरा पटेल द्वारा फंासी लगाकर आत्महत्या करना पाया जाने पर आरोपी पति रंजीत पटेल के विरूद्ध आज दिनॉक 5-12-22 को धारा 306 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पति रंजीत पटेल उम्र 28 वर्ष को अभिरक्षा में लेते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें