Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

निरक्षर बंदियों को साक्षर करके किया जा रहा रिहा

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

: नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को गुना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Apr 15, 2022
गुना। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन मुस्‍कान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सीएसपी गुना श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में कैंट थाना प्रभारी श्री विनोद सिंह छावई एवं उनकी टीम ने बालिका का अपहरण तथा उसके साथ दुष्‍कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। थाना कैंट में 07 सितंबर 2020 की शाम को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बालिका घर से बिना बताये कहीं चली गई हैं। रिपोर्ट पर थाना कैंट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुये अपहृता की सघनता से तलाश कर थाने की टीम ने दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दस्‍तयाबी के बाद बालिका ने अपने कथनों में बताया कि ग्राम नेसकला निवासी भूरा मेहतर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था तथा उसकी मर्जी के बिना जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। जिसके आधार पर प्रकरण में पास्को एक्ट की धारा का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना कृत्य स्वीकार किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Tags :

जरूरी खबरें