Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: नर्मदापुरम,अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई सतत जारी 01 ट्रैक्टर ट्राली एवं एक डंपर किए गए जप्त

Aditi News Team

Fri, Nov 11, 2022
अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई सतत जारी,01 ट्रैक्टर ट्राली एवं एक डंपर किए गए जप्त नर्मदापुरम जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई सतत जारी हैं। इसी क्रम में 11 नवंबर को ग्राम बाबरी तहसील सिवनीमालवा एवं ग्राम मनवाड़ा तहसील माखननगर, में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम, खनिज निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा कार्रवाई कर अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर ट्राली एवं एक डंपर जब्त किए है। जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली बिना नंबर को बस स्‍टेण्‍ड सिवनीमलवा से जब्‍त कर थाना सिवनीमालवा में अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है एवं डंपर जिसका वाहन क्रमांक:-MP09HH2903 को जप्‍त कर पुलिस थाना केसला, तहसील इटारसी में अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। कार्यवाही के दौरान खनिज अधिकारी एवं खनिज अमला आदि मौजूद थे। इन वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण तैयार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।  

Tags :

जरूरी खबरें