Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: नरसिंहपुर,550 किलोग्राम महुआ लाहन व 53 पाव मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Fri, Oct 14, 2022
550 किलोग्राम महुआ लाहन व 53 पाव मदिरा बरामद अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज नरसिंहपुर। प्रदेश में नशामुक्ति के लिये निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को वृत्त गोटेगांव के अंतर्गत ग्राम नगवारा में दबिश देकर 550 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 2 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। महुआ लाहन नष्ट किया गया। ग्राम सूरवारी में 53 पाव मदिरा जब्त की गई। इसमें 35 पाव देशी लावारिस मदिरा प्लेन व 18 पाव गोवा व्हिस्की मदिरा बरामद हुई है। सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 31 हजार 621 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें