Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: नरसिंहपुर,530 किलोग्राम महुआ लाहन व 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sat, Nov 13, 2021

नरसिंहपुर। कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को वृत्त गोटेगांव के ग्राम नगवारा, तरवारा, रामपुर व केसली क्षेत्र में दबिश देकर 530 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 27 हजार 500 रूपये है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 6 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर जमानत- मुचलके पर रिहा किया गया।
   अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। दबिश की कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक भ्रांति सैयाम, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री राकेश बोहरे, आबकारी आरक्षक श्री नवल सिंह ठाकुर और राधा बाई पटैल मौजूद रही।

Tags :

जरूरी खबरें