Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: नरसिंहपुर,465 किलोग्राम महुआ लाहन व 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Fri, Sep 24, 2021

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को वृत्त नरसिंहपुर के स्टेशनगंज में दबिश देकर 465 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 25 हजार 50 रूपये है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 6 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।

   इसके पश्चात आबकारी विभाग की टीम ने स्टेशन स्थित देशी व विदेशी मदिरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन पाये जाने पर लायसेंसी को अभिकर्ता के माध्यम से आरोप पत्र सौंपा गया।

          अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। दबिश की कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री संजीव जैन, श्री भ्रांति सैयाम, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री राकेश बोहरे, श्री सदर सिंह बरकड़े, आरक्षक श्री गोपाल राजपूत, श्री दीपांश चौकसे एवं अन्य नगर सैनिक मौजूद थे। 

Tags :

जरूरी खबरें