Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: नरसिंहपुर, 107 पाव देशी मसाला, 25 पाव देशी प्लेन, 15 पाव गोवा व्हिस्की व 12 बॉटल बियर जब्त,अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Mon, Aug 21, 2023
107 पाव देशी मसाला, 25 पाव देशी प्लेन, 15 पाव गोवा व्हिस्की व 12 बॉटल बियर जब्त,अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज नरसिंहपुर।कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वृत्त गोटेगांव के अंतर्गत ग्राम मवई पिपरिया, विक्रमपुर, सिमरिया एवं करेलीकला में दबिश दी गई। इस दौरान 107 पाव देशी मसाला, 25 पाव देशी प्लेन, 15 पाव गोवा व्हिस्की एवं 12 बॉटल किंगफिशर बियर मदिरा जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 15 हजार 81 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर जमानत- मुचलके पर रिहा किया गया। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें