Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी। 8 आरोपियों से 19 पाव अंग्रेजी 51 पाव देशी शराब तथा 26 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं एक आरोपी से किया गया बका जप्त।

Aditi News Team

Sat, May 6, 2023
जिले में चलाये जा रहे ’’आपरेशन प्रहार’’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी। 8 आरोपियों से 19 पाव अंग्रेजी 51 पाव देशी शराब तथा 26 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं एक आरोपी से किया गया बका जप्त। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर अमित कुमार के निर्देश पर जिला अंतर्गत माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान मुख्य उद्देश्य अपराधियों में पुलिस का खौफ उत्पन्न कराना एवं आम नागरिक को पुलिस की उपस्थिति का सुखद अहसास कराना है। अभियान के तहत जिला अंतर्गत नाईट काम्बिंग गस्त भी की गयी साथ ही स्थायी फरारी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड के साथ.साथ जिला बदर अपराधियों की औचक चैकिंग करना इसी के साथ-साथ थानों में लंबित गंभीर अपराधों के आरोपियों की तलाश करना है, अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु असमाजिक तत्वों की धरपकड की जा रही है। ➡️ *अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही :-* अभियान के तहत विगत दिवस में अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते थाना गाडरवारा अंतर्गत विकास पिता मलखान कुचबंधिया 24 साल नि0 गाडरवारा द्वारा अवैध रूप से बका लेकर घूमते पाये जाने से उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 410/2023 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। ➡️ *जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत की गयी अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही :-* उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न माध्यमों से जानकारियां एकत्रित कर लगातार धरपकड की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस कार्यवाही करते हुए थाना ठेमी अंतर्गत आरोपी अखिलेश पिता पूनल नौरिया 25 साल नि0 बेलखेड़ी शेड़ से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी, थाना मुंगवानी अंतर्गत आरोपी गुलउ पिता मेलाराम वाडीवा 42 साल नि0 जमुनिया से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी, थाना कोतवाली अंतर्गत आरोपी संतोष पिता रमेश नि0 बरगी फाटक नरसिंहपुर से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी थाना गाडरवारा अंतर्गत विनोद पिता भागचंद ठाकुर 24 साल नि0 गाडरवारा एवं सुशीला पति गोपाल कुचबंधिया 58 साल नि0 गाडरवारा से 3-3 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी, थाना चीचली अंतर्गत गणेश पिता मिट्ठू ठाकुर 35 साल नि0 गांगई से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी है। इसी प्रकार थाना करेली अंतर्गत कन्हैया पिता शिवपूजा यादव 50 साल नि0 करेली से 19 पाव अंग्रेजी एवं 24 पाव देशी/मसाला शराब जप्त की गयी, थाना सांईखेडा अंतर्गत रामसिंह पिता परषोत्तम पटेल 32 साल नि0 खिरैटी से 27 पाव देशी/मसाला शराब जप्त की गयी, *इस प्रकार कुल 19 पाव अंग्रेजी 51 पाव देशी शराब तथा 26 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कर 8 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।*

Tags :

जरूरी खबरें