Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

: नरसिंहपुर, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा 500 किलोग्राम महुआ लहान एवं कच्ची शराब बनाने का सामान किया गया नष्ट।

Aditi News Team

Sat, May 20, 2023
अवैध शराब के विरूद्ध के नरसिंहपुर पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा 500 किलोग्राम महुआ लहान एवं कच्ची शराब बनाने का सामान किया गया नष्ट। उल्लेखनीय है कि अवैध शराब का व्यापार करने वालों एवं अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जाकर जिला अंतर्गत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत रात्रि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, प्रभा एसडीओपी नरसिंहपुर एस.पी. बघेल के मार्गदर्शन में थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 500 किलोग्राम महुआ लहान एवं अवैध कच्ची शराब बनाने का सामान नष्ट किया गया एवं आरोपी संग्राम कुचबंदिया निवासी खमतरा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 399/2023 धारा 34 ए आबकारी एक्ट कायम किया गया है। *अवैध शराब बनाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका :-* थाना स्टेशनगंज अंतर्गत अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही में थाना स्टेशनगंज, कमलेश चौरिया, सउनि संतीश राजपूत, प्रधान आरक्षक जागेश्वर, आरक्षक महेन्द्र, आरक्षक प्रशांत, आरक्षक शिवकुमार, आरक्षक योगेन्द्र, आरक्षक नंदकिशोर, थाना कोतवाली से आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक पंकज, आरक्षक रोहित, आरक्षक प्रहलाद, तथा पलिस लाईन से निरीक्षक अजय खेब्रागडे, सउनि राजकुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक लाखन सिंह, प्रधान आरक्षक अरविन्द, प्रधान आरक्षक सुनील, आरक्षक जाग्रत, आरक्षक प्रतीक, आरक्षक राकेश, आरक्षक महेन्द्र, आरक्षक गोविन्द, महिला आरक्षक प्रियंका, महिला आरक्षक ओमकुमारी, प्रधान आरक्षक तारासिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें