Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

: नरसिंहपुर, कोतवाली थाना प्रभारी पर एसडीएम के रीडर को पीटने, का लगा आरोप कर्मचारी हुए लामबंद

Aditi News Team

Tue, Oct 4, 2022
कोतवाली थाना प्रभारी पर एसडीएम के रीडर को पीटने, का लगा आरोप कर्मचारी हुए लामबंद नरसिंहपुर।जिला मुख्यालय के कर्मचारियों ने कोतवाली प्रभारी अमित विलास दाणी के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि बीते सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एसडीएम के रीडर विनोद स्वामी के साथ कोतवाली प्रभारी ने अभद्रता करते हुए अपशब्द कहे और तीन-चार थप्पड़ मार दिए । मंगलवार की सुबह जब कार्यालय खुला तो सभी कर्मचारी घटना के विरोध में लामबंद हुए और काम बंद कर विरोध शुरू कर दिया है। ज्ञापन में बताया कि बीते सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कोतवाली थाना से होमगार्ड सैनिक साहू एक पत्र लेकर आया और रीडर विनोद स्वामी रीडर से कहा कि यह पत्र ले लो। जब रीडर ने कहा कि संवेदनशील पत्र है, साहब से चर्चा कर लेना उसके बाद प्राप्त कर करने को कहा था। इसके बाद पत्र वाहक सैनिक पत्र लेकर चला गया था। इसके बाद थाना कोतवाली प्रभारी दाणी आए और रीडर द्वारा पत्र न लिए जाने से उत्तेजित होकर अपशब्द कहने लगे। उन्होंने रीडर को दो-तीन थप्पड़ मार दिए और अधिक अभद्रता की गई। यदि तीन के अंदर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी कार्य बंद कर देंगे। थाना प्रभारी का कहना है कि सुव्यवस्थित आयोजन कराने के संबंध में बैठक कराने की जानकारी का पत्र लेकर सैनिक गया था। जिसे रीडर ने नहीं लिया, सैनिक ने मेरी उनसे बात भी कराई। जब मैं स्वयं गया तो भी उन्होंने पत्र नहीं लिया और मोबाइल में व्यस्त रहे। रीडर ने ही अभद्रता की और मेरा मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मेरे वहां पहुंचने से लेकर वहां से वापस आने तक की पूरी मोबाइल में वीडियो-आडियो रिकार्डिंग है। रीडर के आरोप पूरी तरह असत्य हैं। अमित विलाश दाणी, कोतवाली प्रभारी नरसिंहपुर

Tags :

जरूरी खबरें