Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

गाडरवारा में आज 21 जून 12026 को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे “आपरेशन प्रहार" के तहत नरसिंहपुर पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही,

Aditi News Team

Thu, Aug 31, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे “आपरेशन प्रहार" के तहत नरसिंहपुर पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत एक आरोपी से 2 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त, विभिन्न थानों में 9 आरोपियों से 42 पाव देशी, 24 पाव अंग्रेजी एवं 33 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त। थाना कोतवाली पुलिस ने 600 किलोग्राम महुआ लहान किया नष्ट। आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा विशेष अभियान आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि लगातार विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन में जिला अंतर्गत लगातार विशेष अभियान चलाया जाकर लगातार अवैध कारोबारियों की धरपकड की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त एक आरोपी थाना तेन्दूखेडा पुलिस की गिरफ्त में 2 किलोग्राम गांजा जप्त :-* जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार के तहत" विगत दिवस थाना तेन्दूखेडा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए राकेश पिता दशरथ डबरैया 39 साल निवासी सुआतला से 2 किलाग्राम अवैध गांजा एवं एक मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 49 एमबी 7399 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 373/2023 धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है। अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही :-विगत दिवस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुभाष पिता मोहन लाल ग्वाली 57 साल निवासी हजरतगंज नरसिंहपुर द्वारा अवैध शराब बनाने के अड्डे पर छापा मारा गया जिस पर उसके कब्जे में रखा गया 600 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया एवं 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी इसी प्रकार अन्य थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए पृथक-पृथक 8 आरोपियों से लगभग 42 पाव देशी शराब, 24 पाव अंग्रेजी शराब एवं 28 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें